लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलौली मजरे पलिया बिरसिंहपुर मे बकरी चोरों का आतंक जहां पर बीती रात फोर व्हीलर से आए चोरों ने घर के बाहर बंधी दो बकरियों पर किया हाथ साफ जानकारी के अनुसार ग्राम बेलौली के रहने वाले गंगा चरन यादव ने बताया है कि उनके घर के बाहर बकरियां बंधी थी लगभग 12:30 बजे के वक्त चार पहिया से आए चोरों ने उनके दरवाजे बंधी बकरियों को कार के अंदर भर लिया जैसे उनको गाड़ी की आवाज सुनाई दी उन्होंने शोर मचाया तभी आसपास के लोगों वहां पर पहुंचकर गाड़ी का पीछा किया पर बेखौफ चोर भागने में कामयाब रहे बकरियों की कीमत लगभग 12 से 15 हजार रुपए बताई जा रही है। चोरी की घटना की सूचना लालगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
बेखौफ चोर बकरियों को गाड़ी में भरकर हुए फरार
👁 14.3K views
14.3K views
Click


