लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा कला गांव से अज्ञात चोरों ने एक किसान की भैंस पार कर दी है।
चोरी की घटना से परेशान किसान रामकुमार पुत्र जोधा प्रसाद ने लालगंज पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके दरवाजे पर बंधी भैंस पार कर दिया है। काफी खोजबीन के बाद भी भैंस का पता नहीं चल सका है।चोरी गई भैंस की कीमत 60 हजार रुपए है।
बताते चलें कि लालगंज क्षेत्र में भैंस चोरों का आतंक है। कीमत महंगी होने के चलते भैंस चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। पुलिस भैंस चोरों का पता लगाने में अपने को असहाय महसूस कर रही है।
- संदीप कुमार फिजा
👁 22K views
22K views
Click


