भाजपा नेता ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप,दरोगा पर कार्यवाही करने की करी मांग

88190

कोतवाली पहुंचा सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम,कार्यवाही की मांग

लालगंज (रायबरेली)कोतवाली में तैनात दरोगा पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डलमऊ के मुराई बाग निवासी एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि वह मंगलवार की शाम किसी कार्य से लालगंज कोतवाली आए थे। आरोप है कि कोतवाली में तैनात एसआई नितिन मलिक के सामने खड़े होने पर दरोगा ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें गोली मार देने की धमकी दी। भाजपा नेता का कहना है कि इस व्यवहार से उन्हें गंभीर मानसिक आघात पहुंचा है।
वहीं, इस पूरे मामले में एसआई नितिन मलिक से मीडिया द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि आरोप निराधार है,उन्होंने किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया है।
बुधवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और घटना के विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, रमेश बहादुर सिंह, सुरेंद्र मौर्य, रामसुमेर लोधी, रवि सिंह, डलमऊ चेयरमैन प्रतिनिधि शुभम गौड़ सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 88.2K views
88.2K views
Click