भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी को संतों का मिल रहा है आशीर्वाद

979


गोशाईंगंज विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आरती तिवारी को संतों का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में संत महात्मा भी उतर आए हैं। हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास, तिवारी मंदिर तीन कलसा अयोध्या के महंत गिरीश पति त्रिपाठी, व्यास पीठाधीश्वर पं अमरनाथ पांडेय सहित अन्य लोगों द्वारा समर्थकों की टीम के साथ क्षेत्र में गांव गांव पहुंचकर जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में कथा व्यास पंडित अमरनाथ पांडेय के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के चरांवा रामनगर भैरोपुर टिकरा सहित अन्य कई स्थानों पर लोगों से मिलकर जनसंपर्क किया गया। और भाजपा प्रत्याशी को मत देने की अपील की गई। टीम में रमाकांत द्विवेदी, विनय पांडेय, भोलाशंकर शुक्ल, मानस तिवारी, राकेश मिश्रा, इं कमलेश द्विवेदी, दानबहादुर मिश्र आदि लोग शामिल रहे।

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

👁 979 views
979 views
Click