भाजपा प्रत्याशी का जैतपुर में हुआ स्वागत, कई प्रधानों ने ग्रहण की सदस्यता

24149

महोबा , भाजपा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के जैतपुर नगर आगमन पर भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और सांसद का तुलादान भी किया। इसके बाद कई ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। कस्बा जैतपुर के बाईपास रोड स्थित स्टेशन रोड पर दीपेंद्र अरजरिया द्वारा कुमार ग्रामोधोग सेवा संस्थान पर भव्य स्वागत के साथ और तुलादान भी किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद भाजपा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि 10 वर्ष के कार्यकाल में जनता ने जो मार्गदर्शन दिया उसके अनुसार कार्य किया है।

केंद्र सरकार से ग्रामीणों को मिलने वाली योजनाओं को लाने का प्रयास किया है। जनता ने जितने दिन कार्य करने की जिम्मेदारी दी है उसे सच्चे मन से कार्य किया है पार्टी ने आज जो तीसरी बार जनता की सेवा का मौका दिया है उसे निष्ठा पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी कार्यकर्ता ने उनसे गलत कार्य के लिए मदद नहीं ली तथा गलत कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनाया यही कारण है कि सभी का सम्मान बरकरार है। कहा कि उन्होंने हर किसी के साथ बिना भेदभाव कार्य किया है और आगे भी बड़ी से बड़ी योजनाएं लाने का भरपूर प्रयास करूंगा।

इस मौके पर सरकारी बैंक के जिला अध्यक्ष चक्रपाणी त्रिपाठी,जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश अनुरागी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ,ब्लॉक प्रमुख चरखारी सीमा कुशवाहा जी,ब्लॉक प्रमुख जैतपुर संदीप राजपूत, सांसद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र द्विवेदी ,उमाशंकर मिश्रा, शशि भूषण रिछारिया, ग्राम प्रधान पुरवा जैतपुर छत्रपाल अहिरवार, ग्राम प्रधान बिहार दुली चंद अहिरवार, ग्राम प्रधान कुडई संतोष अहिरवार  ग्राम प्रधान मुंडारी पूरनलाल रैकवार ने दीपेंद्र अरजरिया के निवास पर कार्यक्रम में आयोजित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद ब्लॉक परिसर में जनता को संबोधित किया तथा भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 24.1K views
24.1K views
Click