भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की मासिक पंचायत गांधी पार्क में हुई संपन्न

951

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत गांधी पार्क में लगाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने किया।

संगठन की समीक्षा बैठक करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष देव नारायन सिंह ने अयोध्या जनपद के सभी ब्लॉकों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया तथा आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में महापंचायत में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

मौजूद पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार सदर को सौंपा गया।

सौपे गए मांग पत्र में छुट्टा जानवरों को पकड़वाकर गौशाला भेजवाये जाने चक मार्ग गौहनिया गाटा संख्या 717 पर किते गये कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के अलावा तारुन थाना क्षेत्र के कूरी पुरुषोत्तमपुर में ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटवा कर रामजीत पांडे तथा अन्य ग्रामीणों का रास्ता खुलवाये जाने समेत भूमि विकास बैंक द्वारा किसानों का उत्पीड़न वसूली के नाम पर बंद किये जाने की मांग शामिल है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव जगत पाल सिंह मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह मंडलमहा सचिव जिलाजीत वर्मा महानगर अध्यक्ष अजय यादव तहसील अध्यक्ष बीकापुर रामजीत पांडे जिला उपाध्यक्ष राजमणि यादव ब्लॉक अध्यक्ष मया सुनील यादव जेपी रामप्यारे धुरिया शत्रुघन यादव चंद्रभान सिंह चंद्रबली यादव उमेश यादव अर्जुन यादव राजकुमार निर्मल कुमार विपुल अमरनाथ प्रीति पांडे रामगोपाल पांडे मुन्ना लाल यादव राम सुरेश धुरिया रेनू सहित जिले भर के दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
951 views
Click