भीषण आग से उजड़ गई घर की गृहस्थी, मसीहा बनकर मदद को आगे आए डॉ. शशिकांत शर्मा

7950

रायबरेली जनपद के ग्राम अयासपुर डीही, पोस्ट भूयेमऊ में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक लगी भीषण आग ने राजू पासी की पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।
पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और तत्काल खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर मदद का हाथ बढ़ाया।
इस दौरान डॉ. शर्मा ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए परिवार की बेटी की पढ़ाई में मदद करने का आश्वासन भी दिया। उनके इस मानवीय कदम की ग्रामीणों ने सराहना की और कहा कि दुख की घड़ी में मिला यह सहयोग परिवार के लिए बड़ी राहत है।

ANUJ MAURYA REPORT

👁 8K views
8K views
Click