भू विसर्जन के लिए एडीएम ने निरीक्षण कर स्थान किया चयनित

22009

डलमऊ, रायबरेली। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। 9 दिनों तक चलने वाले नवदुर्गा पूजा त्योहार के बाद जनपद के विभिन्न स्थान से हजारों की संख्या में भू विसर्जन के लिए प्रतिमाएं डलमऊ गंगा तट पर पहुंचती हैं।

प्रशासन द्वारा मूर्तियों की भूमि सजन के लिए छोटा मठ डलमऊ के पास स्थान चयनित किया गया है केवल बड़ी मूर्तियां को ही विसर्जन स्थल तक ले जाने की अनुमति होगी।

मूर्तियों के भू विसर्जन मे किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारी एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह एवं एडीएम प्रफुल्ल कुमार निरीक्षण करने पहुंचे निरीक्षण के दौरान घाटों पर मिली झाड़ियां एवं गंदगी को देखकर एटीएम का पर हाई हो गया।

उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए घाटों की साफ सफाई जल्द से जल्द कराने के शख्त निर्देश दिए तथा समय रहते प्रतिमाओं के भू विसर्जन के लिए गड्ढों की खुदाई करने का भी निर्देश दिया।

यूपी जिला अधिकारी आसाराम वर्मा ने बताया कि गंगा का जलस्तर घटने से प्रतिमाओं के भू विसर्जन की पर्याप्त जगह है तथा मार्गों की दृष्टि कारण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा मेले से पूर्व सभी कर पूर्ण कर लिए जाएंगे इस मौके पर उप जिला अधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा क्षेत्राधिकार वरुण कुमार कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी लिपिक सोहराब अली एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

  • विमल मौर्य
👁 22K views
22K views
Click