भूतपूर्व सैनिक राधेश्याम तिवारी को नितिन गडकरी के हाथों मिला नेशनल अवॉर्ड

21830

अयोध्या। सामाजिक सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए भूतपूर्व सैनिक राधेश्याम तिवारी को इंडियन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्राम किनौली, तहसील मिल्कीपुर के भूतपूर्व सैनिक राधेश्याम तिवारी को यह सम्मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रदान किया गया।

इस मौके पर अवकाश प्राप्त मुख्य न्यायधीश, सुप्रीम कोर्ट जज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह राष्ट्रिय पुरुस्कार खेल जगत में वीरेंदर सेहवाग और सिनेमा के क्षेत्र करिश्मा कपूर सहित परम वीर चक्र विजेता बन्ना सिंह और योगेंद्र सिंह यादव के साथ भूतपूर्व सैनिक राधेश्याम तिवारी को दिया गया।

इस मौके पर नितिन गडकरी ने सभी अवार्डीस को मुबारक बाद दी और राधेश्याम तिवारी की जमकर तारीफ की। राधेश्याम तिवारी का मनना है की पूरे दिल और लगन से की गई सामाजिक सेवा कभी निष्फल नहीं होती और वो आगे भी इसी तरह लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 21.8K views
21.8K views
Click