मकान की छत पर चढ़ा बैल, डायल 112 की सहायता से उतारा गया

24134

महोबकंठ थाना क्षेत्र के ग्राम थलौरा में 15 दिन पूर्व एक बैल सीढ़ियों के सहारे देवेंद्र पटेल के मकान की छत पर चढ़ गया।देवेंद्र पटेल झांसी में रहते है उनका मकान खाली पड़ा है। ग्रामीणों को जानकारी होने पर बैल को छत से उतारने के लिये हर सम्भव प्रयास किये गए लेकिन बैल को छत से नीचे नही उतार सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पीआरवी 1268 पहुँची और कमांडर अनीस कुमार व चालक मदन मोहन सिंह की कुशलता से बैल को छत से सकुशल उतार लिया।

👁 24.1K views
24.1K views
Click