लालगंज (रायबरेली), क्षेत्र के बरहा गांव में शनिवार को खेतों से लौट रही तीन किशोरियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमख्खियों ने उन्हें काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर गुल मचाने पर दौड़े ग्रामीणों में किसी तरह तीनों बच्चियों को मधुमक्खियों के चंगुल से बचाकर उन्हें इलाज की सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां उनका इलाज किया गया। अस्पताल में भर्ती अंशिका 16 पुत्री राजबली तुमने बताया कि उसकी बहन पायल व मानसी तीनों खेत से हरियाली लेकर घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। सीएचसी में तैनात डॉ. कुमार विमल ने बताया कि बच्चियों का इलाज कर घर भेजा गया है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
मधुमक्खियों के हमले से खेत से लौट रही थी किशोरियां जख्मी
👁 38.4K views
38.4K views
Click


