मनीराम दास कुटी पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ व रामचरित मानस सम्मेलन

22743

महराजगंज रायबरेली , क्षेत्र के पारा खुर्द गांव स्थित बाबा मनीराम दास कुटी पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ व रामचरित मानस सम्मेलन के तीसरे दिन रविवार को मानस किंकर रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में चल रहे सम्मेलन के अंतिम दिन मानस सम्मेलन में श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए रामप्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि धर्म की रक्षा करने के साथ ही जीवन के पूर्वार्द्ध में ब्रह्मचर्य के साथ शिक्षा गृहण कर जीवन में सनातन संस्कृति के मूल्यों का अनुकरण करके ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने भगवान शनि व महाबली हनुमान के प्रसंग का वर्णन किया। अंतिम दिन की मानस कथा का शुभारंभ संघ के अवध कानपुर काशी गोरक्ष प्रांत के क्षेत्र धर्मजागरण प्रमुख अभय सिंह, द्वारा शुभारंभ हुआ। हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी द्वारा किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अमरजीत, जिला प्रचारक उन्नाव जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, अवधेश मिश्रा, अजीत सिंह, मनीष सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 22.7K views
22.7K views
Click