महराजगंज एसडीएम की सराहनीय पहल से हुई जनता बाजार की शुरुआत

3257
FB_IMG_1586061753427

ग्रामीणों को निर्धारित मूल्य पर मिल रहा शुद्ध सामान

रायबरेली। महराजगंज उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह की सराहनीय पहल से महराजगंज तहसील क्षेत्र में 153 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 167 स्थानों पर जनता बाजार की स्थापना की जा चुकी हैं। जिसके लिए महराजगंज तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों की सूची फोन नम्बर सहित जारी कर दी गई है, फोन से ऑर्डर नोट कराने के अधिकतम अगले दिन तक ऑर्डर की गई आवश्यक वस्तुओं की निर्धारित मूल्य पर नि:शुल्क होम डिलीवरी की जा रही है। इस जनता बाजार में आम व्यक्ति के दैनिक जीवन से जुड़ी मूलभूत आवश्यकताओं में लगभग 22 वस्तुओं को शामिल किया गया है। जनता बाजार में सभी वस्तुएं निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध हैं। कई चीजें तो मार्केट की तुलना में सस्ती भी हैं, क्योंकि सीधे होलसेलरों के माध्यम से उनके यहाँ सप्लाई चेन स्वयं महराजगंज उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा बनवाई है। जनता बाजार से जनता और व्यापारी दोनो का फायदा हो रहा है। क्योंकि साधारण बाजारों में या तो दुकानदारों का एकाधिकार रहता है या तो कीमतों को लेकर उतार चढ़ाव रहता है। सभी व्यापारी अलग-अलग जगहों से वस्तुओं की खरीदारी करने के साथ ही किराया आदि में अलग-अलग कीमत अदा करते हैं जिससे उनके मूल्य में अंतर देखने को मिलता है। जिससे कहीं ना कहीं छोटे व्यापारियों का कभी-कभी नुकसान हो जाता है। जनता बाजार की शुरुआत से सभी दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराया जा रहा है और वे निर्धारित मूल्य पर नि:शुल्क होम डिलीवरी कर रहे हैं। लोगों को उनके घर पर बगैर अतिरिक्त शु:ल्क घर बैठे सामान मिल जा रहा। दूसरी बात लोगों को लॉकडाउन के बुरे दौर में भी घर बैठे सभी आवश्यक वस्तुएं मिल जा रही हैं, जिससे जनता का भी लाभ हो रहा है। सबसे बड़ी बात है कि जनता बाजार के माध्यम से बगैर किसी मिलावट के लोगों को शुद्ध सामान मिल रहा है। उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने होलसेलरों के सामने यह शर्त भी रखी है, कि आप यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कस्बे के छोटे दुकानदारों के यहाँ डम्प पड़ा उक्त सामान आप खरीद लें,ताकि उनकी भी आय इस बन्दी में शून्य न रहे, जिससे उनका भी परिवार पल जाए। उप जिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों रेट सूची दुकान के बाहर चस्पा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी का कहना है कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम का यह पर प्रयास सबको बनाएगा स्ट्रांग

उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब सैनिटेशन को लेकर एक अभियान चलाने के प्रयास में हूँ,…. सम्भव है कि यह भी प्रयास ग्रासरूट लेबल पर जाकर सफलता प्राप्त करेगा। आगामी 15 से 20, दिन की बन्दी में ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति इतना समर्पित कर देना है कि उनकी यह आदत जीवन पर्यंत बनी रहे। महराजगंज उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह के प्रयास से निश्चित तौर पर महराजगंज तहसील क्षेत्र समूचे रायबरेली जनपद के लिए रोल मॉडल बनेगा। क्षेत्र के जागरूक लोगों की माने तो उप जिलाधिकारी की ये पहल मील का पत्थर साबित होने के साथ ही एक नया इतिहास रचेगी।

3.3K views
Click