लालगंज (रायबरेली), क्षेत्र के ऐहार ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान को मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान विद्यावती ने अपनी पंचायत में महिलाओं के सशक्तिकरण और शासन की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के लाभ देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके इस सराहनीय प्रयास के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान की इस उपलब्धि पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी सहित ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
👁 17.1K views
17.1K views
Click


