मिशन शक्ति परिवार परामर्श केन्द्र कमेटी के सदस्यों ने 4 परिवारों को बिखरने से बचाया

17050

महोबा , पुलिस अधीक्षक  अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन पर पुलिस लाइन अवस्थित सभाकक्ष में “परिवार परामर्श केन्द्र” कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी महिला थाना सुषमा चौधरी की अध्यक्षता में समस्त सदस्यगणों की उपस्थिति में आयोजित किया गया,  जिसमें द्वारा पति-पत्नी के 06 जोड़े जिनके बीच चल रहे पारस्परिक परिवारिक विवाद से संबंधित समस्याओं को एक-एक करके गम्भीरता पूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं की काउंसिलिंग/परामर्श कर उनकी समस्याओं को सुलझाया गया जिसके परिणामस्वरुप पति-पत्नी के 04 जोडें आपस में एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। पुलिस एवं परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों के द्वारा किये गये सफल प्रयासों की सभी के परिवारीजनों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।परिवार परामर्श के दौरान रेखा देवी,अनुप्रिया,  आरती, काउंसलर नेहा चंसौरिया,  रामजी गुप्ता,  शिवकुमार गोस्वामी आदि सम्मानित सदस्यगणों की मौजूदगी सराहनीय रही।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 17.1K views
17.1K views
Click