कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेसियों ने मीर साहब बाबा की दरगाह पर टेका मत्था

17034

जायस, अमेठी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को गौरीगंज से निकलकर जायस कस्बे में पहुंची। प्रयाग प्रान्त से निकली यात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए जायस पहुंची।

नगर आगमन बस स्टॉप पर बक्शी कंपलेक्स में हाजी इशरत हुसैन ने स्वागत किया। गांधी परिवार की परंपरा को निभाते हुए मलिक मोहम्मद जायसी की नगरी में हजरत मीर साहब बाबा की दरगाह में मुस्लिम तकरी बात कमेटी के महासचिव इशरत हुसैन एमएलसी दीपक सिह जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल आदि के मौजूदगी में बाबा के दरबार मे अजय राय ने माथा टेका। चादर चढ़ाई व समस्त कांग्रेश पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश के आमजन के हर मुद्दे को रेखांकित करने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं का शोषण हो रहा है।

व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं। यहां तक कि जीएसटी गब्बर सिंह टैक्स बनकर आ गया है। किसानों की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। सरकार उन्हें खाद तक नहीं दिला पा रही है।

उन्होंने कहा कि आमजन अपनी जीविका चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। कोई ऐसी जरूरत की चीज नहीं बची, जिसके रेट आसमान न छू रहे हों। पार्टी पूरे देश में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

हर मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व पूर्व एमएलसी दीपक सिंह की अगुवाई में यात्रा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर यात्रा को सफल बनाया।

  • शैलेश नीलू
👁 17K views
17K views
Click