मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर शरारती तत्वों ने पोती कालिख, जांच में जुटी पुलिस

18857

ऐहार आरआरसी केंद्र की दीवार पर बने मुख्यमंत्री के चित्र पर कालिख पोती, सोशल मीडिया पर वायरल।
लालगंज (रायबरेली), कोतवाली क्षेत्र के पूरे कालिकाबख्श मजरे ऐहार गांव में नवनिर्माण आरआरसी सेंटर की दीवार पर बने मुख्यमंत्री के चित्र पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। कालिख लगा चित्र सोशल मीडिया में वायरल है। डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐहार में कूड़ा प्रबंधन के लिए शासन की ओर से आरआरसी केंद्र बनाया गया। जिसकी दीवार पर स्वच्छता अपनाने के लिए स्लोगन लिखा गया है। उसी के बगल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्र को भी उकेरा गया। किसी खुराफाती तत्व ने उनके चित्र पर कालिख पोतकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिस टीम भेज कर मामले की जांच करवाई जा रही है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 18.9K views
18.9K views
Click