मृतक दिखा दूसरे के नाम वरासत दर्ज करने के मामले में सीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने का दिया आदेश

510

अयोध्या। मृतक दिखा वरासत दूसरे के नाम दर्ज करने के मामले में सीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए
अयोध्या, तहसील सोहावल के कर्मचारियों की करतूत समाधान दिवस में जगजाहिर हो गई, जब जिंदा किसान को मृत दिखाकर खतौनी में वरासत दर्ज कर दिया गया।
रौनाही थाना क्षेत्र के मजनावा का रहने वाले किसान सुंदरलाल ने तहसील समाधान दिवस सोहावल में सीडीओ अनीता यादव से की शिकायत कर अपने जिंदा होने का सबूत दिया।सीडीओ अनीता यादव की विस्तृत पड़ताल व कड़े तेवर से भ्रष्ट तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
सीडीओ अनीता यादव ने सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम, उप जिलाधिकारी सोहावल अनुराग प्रसाद को जिम्मेदारों के विरुद्ध मुकदमा लिखवाने का आदेश दिया। जिससे किसान को न्याय मिले।

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

👁 510 views
510 views
Click