मोटरसाइकिल की टक्कर चालक गंभीर रूप से घायल

16657

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के नवोदय चौराहा पर कार व मोटर साईकिल की आमने सामने टक्कर हो जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की मदद से समुदयिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहाँ डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना कोतवाली क्षेत्र के नवोदय चौराहा की है। रविवार दोपहर एक मोटर साईकिल सवार अलोक तिवारी पुत्र श्रीराम तिवारी उम्र लगभग तीस वर्ष निवासी प्रयागराज जो शिवगढ़ थाने में तैनात सिपाही है। रायबरेली विभागीय मीटिंग से वापस शिवगढ़ जा रहे थे।

नवोदय चौराहा मोड़ के पास सामने से आ रही कार को ड्राइवर ने अचानक मोड़ दिया जिससे वह अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के आगे के हिस्से के पर खच्चे उड़ गए और मोटर साईकिल चालक बुरी तरह जख़्मी होकर दूर जा गिरा। चौराहे पर मौजूद लोग जबतक घटना स्थल पर पहुंचते तब तक कार चालक कार लेकर फरार हो गया।

घायल अवस्था में पड़े युवक को मौके पर मौजूद लोग व 112 के दीवान दिनेश कुमार ने एम्बुलेंस कि मदद से इलाज के लिए महराजगंज सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 16.7K views
16.7K views
Click