मौदहा क्षेत्र के ग्राम इचौली में 8 मकान जलकर राख

33981

इचौली (हमीरपुर) मौदहा क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं नही हो रही कम आज खलिहान से लगी आग से खलिहान सहित 8 मकान जलकर राख आग से लाखो का नुकसान।

मौदहा विकास खण्ड के ग्राम इचौली में आज अपराह्न एक बजे पुलिस चौकी के पास खलिहान से लगी आग ने प्रचण्ड रूप धारण कर लिया देखते ही उस आग ने रिहायशी मकानों को पकड़ लिया ।इस आग से आलू यादव के खलिहान में रखी अराहर, चना, गेहू, व शिवराम की फसल जलकर राख हो गई ।खलिहान के बाद वह आग कलावती आरख, भोला प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, राकेश आरख, कमलेश आरख, संहू प्रजापति के घर जलकर राख हो गए । इनके घर गृहस्थी में रखा सारा सामान व आवश्यक कागज सहित अनाज आदि सामान जलकर राख हो गया ।ग्रामीणों ने गांव से ही दो पम्पिंग सेट चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया ।लेकिन दो घण्टे बीतने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी नही पहुंची।

गौरतलब हो कि बीते हुए कल में ही इचौली में खेत मे आग लगी थी जिसमे लाखो का नुकसान हुआ पर समय पर फायर बिग्रेड की गाड़ी नही पहुंची थी वही हाल आज रहा जब आग पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया तब दो घण्टे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची।सदर विधायक युवराज सिंह मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि होनी को कोई टाल नही सकता गर्मी के दिन है आग से बहुत ही सावधानियां बरते और घबराने की जरूरत नहीं है। शासन के अलावा जिसको खाने के सामान की जरूरत हो वह हमारे यहां से ले सकता है पीड़ित परिवार की हर जरूरत पूरी की जाएगी।

रिपोर्टर – मातादीन प्रजापति

👁 34K views
34K views
Click