यूपी में 6 से 8 तक के स्कूल 10 फरवरी से और 1 से 5 तक स्कूल 1 मार्च से खुलेंगे

22233

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 6 से लेकर 8 तक की क्लास 10 फरवरी से और 1 से लेकर 5 तक की कक्षाएं 1 मार्च से खोलने का निर्णय उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा लिया गया है जहां पर राज्य शिक्षा आयोग द्वारा कैबिनेट को स्कूल खोलने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था जहां पर 5 फरवरी को हुई कैबिनेट की मीटिंग में अंतिम रूप से मोहर लगा दी गई वही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवंबर से 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं पहले यह कक्षाएं दो शिफ्ट में चलती थी जनवरी 2021 में इसे सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक की नियमित कक्षाएं कर दी गई हैं कोरोना की वजह से प्रदेश में मार्च से लेकर नवंबर तक सभी स्कूल कॉलेज बंद थे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार स्कूल के बच्चों को पढ़ाई में कोई नुकसान ना हो इसलिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई थी वहीं पर प्राथमिक विद्यालय में भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई थी उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के दौरान बच्चों के पढ़ाई पर कोई कमी ना आए इसलिए लगातार अभिभावक के साथ संवाद भी होता रहा और बच्चों को लॉकडाउन के दौरान बच्चे अपने घर में रहकर अच्छे से पढ़ाई कर सकें इसलिए सरकार ने ऑनलाइन फ्री क्लासेस शुरू कर एक नई मिसाल कायम की थी और प्रदेश सरकार लगातार ऑनलाइन क्लास को बढ़ावा देने का प्रयास भी कर रही है

रिपोर्ट अभय प्रताप सिंह

👁 22.2K views
22.2K views
Click