रंगोली से घर के बाहर बनाई “लक्ष्मण रेखा”

23294
vlcsnap-2020-03-26-18h52m50s156
घर के बाहर रंगोली से लक्ष्मण रेखा बनाते ब्लाक कर्मी

कौशांबी| कोरोना वाइरस को सामूहिक फैलाव से बचाव का मात्र एक उपाय है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकले। इसके लिए अब एडीओ पंचायत मंझनपुर ने मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न में घरों के बाहर लक्ष्मण रेखा बनवाने का काम शुरू कर दिया है। लोग रंगोली के रूप में लक्ष्मण रेखा बना रहे हैं और घर से बाहर न निकले की शपथ ले रहे हैं।


एडीओ पंचायत मंझनपुर कमलाकांत मिश्र, ब्लाक कोआडिनेटर मनोज मिश्र, सचिव बुद्ध प्रकाश गौतम व दिनेश पाल आदि गुरुवार की दोपहर समदा गांव पहुंचे। वहां प्रधान पुत्र पिंटू व अन्य ग्रामीणों को कोरोना को लेकर जागरूक किया। इसके बाद चौराहे पर स्थित प्रधान के घर के बाहर लक्ष्मण रेखा की रंगोली बनवाई। इस दौरान उन्होने कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित मानकों का प्रयोग करते हुए उचित दूरी बनाकर लोगों को इस बात की शपथ दिलाई की वह घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। एडीओ पंचायत ने बताया कि सीडीओ व डीपीआरओ के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। 
👁 23.3K views
23.3K views
Click