वाराणसी:राजातालाब , पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हटाए गए फुटपाथी दुकानदार रोजी रोटी को लेकर परेशान हैं। उनका रोजगार प्रभावित न हो इसे लेकर वह कई जगह मदद की गुहार लगा रहे हैं। विगत तीन दिनों से राजातालाब चौराहा राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण के नाम पर हटाएँ गए लगने वाला दुकान पूरी तरह बंद है।
जिन्हें हटाया जा रहा है उसमें फल, फ़ास्टफूड, चाय वाले, सब्जी, खिलौना वाले जैसे सौ से अधिक लोग हैं। अतिक्रमण का बहाना हो या सड़क जाम किसी न किसी कारण से ये छोटे दुकानदार ही प्रभावित होते रहते हैं।
करीब बीस साल से ऊपर से फुटपाथ पर ही दुकानदारी करने वाले प्यारे सोनकर, दुर्गा जायसवाल, मूलचन्द्र सोनकर जैसे लोग पूछते हैं कि आखिर उनका क्या कसूर है कि उन्हें हर बार उजाड़ा जाता है। उजाड़ने के पहले प्रशासन उन्हें जगह दे ताकि रोजगार चलता रहे।
प्रभावित दुकानदार अपनी समस्या लेकर अपने अस्वस्थ चल रहे विधायक नील रतन सिंह पटेल की बेटी अदिति सिंह पटेल से मिले नतीजा कुछ नहीं निकला। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने उनकी मांगों को लेकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल से मुलाकात की। राष्ट्रीय फेरी नीति के तहत पटरी व्यवसायियों के आजीविका संरक्षण को लेकर दुकान चलाने की अनुमति दिलाने की मांग की। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 24 घंटे यानी दो दिनों के अंदर फुटपाथी दुकानदारों के रोजगार संबंधित की समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो आंदोलन की चेतावनी दी है।
रिपोर्ट – राजकुमार गुप्ता
राजातालाब के उजाड़े गए पटरी दुकानदार रोजी रोटी को लेकर परेशान: 3 दिन से बंद है फुटपाथ दुकानदारों का धंधा
👁 23K views
23K views
Click


