राजेश गुराननी पर सिंधी समाज को गर्व – महन्त गणेश राय दास

2759

अयोध्या की पावन धरती पर कटिहार बिहार से पैदल यात्रा करते हुए आए सिंधी समाज के राजेश गुरुनानी जी का अयोध्या सिंधी समाज ने महंत गणेश राय दास जी की अगुवाई में भव्य स्वागत किया और उनके द्वारा लाए गए त्रिवेणी गंगा का जल परम पूज्य महाराज श्री कमल नयन दास जी को समर्पित किया गया इस दिव्य अवसर पर पूज्य महंत जी ने कहा यह आस्था का अद्भुत उदाहरण है 900 किलोमीटर की पैदल यात्रा करना कोई सरल बात नहीं है इस अवसर पर ॐ शिवालय मंदिर परिसर में यात्रा करते हुए आए सभी 11 सदस्यों को सम्मानित किया गया और पूज्य महंत जी द्वारा उनको रामशिला भेंट की गई इस अवसर पर सिंधी समाज के मुखिया राजकुमार मोटवानी , पूर्व राज्य मंत्री अमृत अमृत राजपाल,युवा समाजसेवी ओमप्रकाश मोटवानी, विक्रम आहूजा, शिव आहूजा, उज्जवल सहता, दयाल दास ,महेश बत्रा, कैलाश साधवानी,सागर आहूजा जेपी छेत्रपाल आदि समाज के लोग उपास्थित रहें।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 2.8K views
2.8K views
Click