राधेश्याम पाल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्वाचित

17134

डलमऊ, रायबरेली। जिला सहकारी बैंक संघ अध्यक्ष पद का निर्वाचन मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम पाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं राही ब्लाक सभागार में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई न्यायिक मजिस्ट्रेट व खंड विकास अधिकारी राही की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ सुबह हुए नामांकन के दौरान भाजपा से एकमात्र उम्मीदवार राधेश्याम पालने जिला सहकारी बैंक संघ अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया कोई अन्य नामांकन ना होने की वजह से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

जीत के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया है राधेश्याम पाल विगत काफी दिनों से भाजपा के जिला मंत्री पद पर कार्यरत हैं।

  • विमल मौर्य
👁 17.1K views
17.1K views
Click