राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली साध्वी ऋतंभरा पहुंची अयोध्या

12989

ऋतंभरा ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन पूजन

अयोध्या। रामलला और निर्माणाधीन भव्य मंदिर का दर्शन करने आई हूं। चहकती गलियां श्रीराम के गूंज से गूंजते मोहल्ले और गोली कांड के बाद रक्त रंजित सरयु के इतिहास के बाद 500 वर्ष लंबा संघर्ष हुआ समाप्त बन रहा है भब्य मंदिर।

आगामी पीढ़ी का है यह सौभाग्य बन रहा है रामलला का भव्य मंदिर। राम मंदिर हमारी दृढ़ता का है प्रतीक। आस्था का केंद्र बिंदु राम मंदिर रूपी आस्था के दीए में हमने तेल नहीं बलिदानियों ने डाले हैं रक्त।

शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान को लेकर हमलावर हुई साध्वी ऋतंभरा। हॉलीवुड और बॉलीवुड हमारे संस्कृत और मूल्यों को पहुंचाता है चोट।

भारत जाग चुका है अपने मान सम्मान और संस्कृति परंपरा का अपमान नहीं सहेगा। समाज जान चुका है कि क्या देखना है और क्या नहीं–साध्वी ऋतंभरा।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 13K views
13K views
Click