रायबरेली का एक बार फिर बढ़ाया “गौरव”ने गौरव, सीतापुर मूवी में दिखाएंगे अपना जलवा

14284

रायबरेली निवासी फिल्म एक्टर गौरव ने जनपद को किया गौरवान्वित

22 जून को फर्स्ट लुक में लांच होगी द सीतापुर सिटी ऑफ गैंगस्टर

रायबरेली- शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्य नगर निवासी गौरव कुमार जो बीते कई वर्षों से कई फिल्मों में अपनी प्रतिभाओं व कलाओ को लेकर बुलंदियों को पाने की मंशा लिए रायबरेली जनपद से दूर जाकर दिल्ली मुंबई व अन्य जगहों पर कई फिल्मों में काम किया वही इस बार भी एक धमाकेदार फिल्म के साथ नए लुक में अवतरित हुए हैं जिसका नाम है सीतापुर द सिटी ऑफ गैंगस्टर
सीतापुर सिटी ऑफ गैंगस्टर का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च रुद्रांश एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म सीतापुर- द सिटी ऑफ गैंगस्टर्स बहुत ही जल्द आप सबों के समक्ष प्रदर्शन को तैयार है। इसके निर्माता रवि सुधा चौधरी हैं। आगामी 22 जून को इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होने जा रहा है और बहुत ही जल्द इसका ट्रेलर एम एक्स प्लेयर से भी आने वाला है। इसके सारे गाने टी सीरीज से आने वाले है । सीतापुर-द सिटी ऑफ गैंगस्टर्स एक गैंगस्टर के गैंगवार पर आधारित कहानी है,जिसमें दर्शकों को एक्शन, रोमांस और ड्रामा का पूरा तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में रवि सुधा चौधरी, गौरव कुमार, अनिल रस्तोगी, नवल शुक्ला, मिर्जा अजहर, जब्बार अकरम अपर्णा मल्लिक, आंचल पांडे, सलाउद्दीन, उत्कर्ष बाजपेई और इत्यादि हैं। इस फिल्म में रवि सुधा चौधरी ने मुख्य अभिनेता एवं गौरव कुमार ने मुख्य खलनायक की अहम भूमिका अदा की है। अभिनेता Gaurav Kumar जी raebareli के रहने वाले हैं उन्होंने और भी बहुत से फिल्मी की raebareli की शान Gaurav Kumar की फिल्म सीतापुर सिटी ऑफ गैंगस्टर जल्दी रिलीज होगी उन्होंने अपने दर्शकों से गुजारिश की है कि उनके फिल्म को उनको पूरी टीम को प्यार दे

👁 14.3K views
14.3K views
Click