रंजना चौधरी बनीं रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष

16226

एक बार फिर कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने सेंध लगा दी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की रंजना चौधरी ने कांग्रेस की आरती सिंह को हराकर जिले की प्रथम नागरिक की कुर्सी पर बैठ गई हैं।
कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की यह जीत कहीं इस बात को तो इशारा नहीं कर रही है की अब गांधी परिवार का गढ़ धीरे-धीरे हिलना शुरू हो गया है।

रंजना चौधरी को 30 जिला पंचायत सदस्यों ने अपना मतदान किया जबकि कांग्रेस की आरती सिंह को 22 सदस्यों का समर्थन मिला। रंजना चौधरी की जीत का श्रेय एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को जाता है क्योंकि उनके द्वारा ही इस चुनाव को व्यवस्थित तरीके से लड़ वाया गया।
इस बार का जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में समाजवादी पार्टी के लोग भी आ गए थे लेकिन ऐसा क्या हुआ कि सपा के समर्थन में आने के बाद भी कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव हार गया। वही एक बार इस जीत ने फिर से एमएलसी दिनेश सिंह को राजनीतिक चाणक्य होने का अपना दावा और पुख्ता किया साथ ही साथ इस हार ने कांग्रेस को आने वाले 5 सालों तक एक सदमे के रूप में याद आता रहेगा।

रिपोर्ट अभय प्रताप सिंह

👁 16.2K views
16.2K views
Click