रायबरेली मे भीषण सड़क हादसा, डंफर, ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत ड्यूटी में तैनात होमगार्ड की मौके पर मौत ड्राइवर कंडक्टर गंभीर रूप से घायल

167014

लालगंज रायबरेली –लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई ग्राम के निकट डलमऊ लालगंज मार्ग पर उसे वक्त हड़कंप मच गया ज़ब रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे डंपर और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की केबिन चकनाचूर हो गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर केबिन में बुरी तरह से फंस गए, वही ट्रक मे बैठक कर ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की हादसे मे चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई,वही केबिन में फंसे ड्राइवर, क्लीनर को स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत से जेसीबी लगाकर उन्हें बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल डंपर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस के द्वारा लालगंज सीएचसी  में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक इस मार्ग का यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया।वही घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है वहीं पुलिस ने  होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

अनुज मौर्य/संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट

167K views
Click