रायबरेली शहर में खुला अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र,अब एक ही जगह पर बच्चे बूढ़े और जवानों को मिलेंगी आधार से संबंधित सभी सुविधाएं

50551

रायबरेली-सुल्तानपुर रोड स्थित मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ में शुक्रवार को बड़े स्तर पर अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से अब जिले के लोगों को आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए लखनऊ जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

केंद्र के ऑपरेशन हेड कृष्णकांत चौधरी ने आज दिनांक 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को समय करीब 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा केंद्र पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत सभी आयु वर्ग के लोगों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही, जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ सेवाएं निशुल्क भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र पर आधार से जुड़ी सभी सेवाएं जैसे—नया आधार कार्ड बनवाना, मोबाइल नंबर अपडेट, फोटो अपडेट और अन्य आवश्यक सुधार एक ही स्थान पर किए जाएंगे। इसके लिए यहां दो दर्जन से अधिक काउंटर बनाए गए हैं, ताकि लोगों को लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े और काम तेजी से हो सके।

कृष्णकांत चौधरी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस केंद्र को शुरू किया गया है। यहां आधार बनवाने के लिए हर आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदन करने से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच की जाएगी, उसके बाद ही आधार प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अपलोड किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के लिए यह केंद्र बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि अब उन्हें आधार से संबंधित किसी भी काम के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सभी सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध होंगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 50.6K views
50.6K views
Click