राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ समापन

25879

कुपोषण को दूर करने में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का विशेष योगदान: एसडीएम

अयोध्या। महिला एवं बाल विकास ब्लाक रूदौली व मवई का राष्ट्रीय पोषण माह का समापन तहसील सभागार में एसडीएम रूदौली द्वारा किया गया।

उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कुपोषण पर कार्य करने एवम आंगनवाडी केन्द्र पर दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली धात्री महिलाएं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार में भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का काफी योगदान है।

कार्यक्रम में एसडीएम ने गर्भवती महिला प्रिया पत्नी शुभम की गोद भराई की। अनुराग वर्मा, अंजू देवी, सुमैया, काव्या, सुशीला हुमेरा बानो आदि बच्चो को अन्न प्रासन कराया।

कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ रूदौली सिद्धि धात्री पांडेय ने किया।

इस मौके पर तहसील दार रूदौली राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार अनूप कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी सीडीपीओ मवई सरिता सचान, मुख्य सेविका राधा वर्मा, नीलम वर्मा, बाबा देइ, एडीओ पंचायत रूदौली सौरभ गुप्ता, अनुरागिनी सिंह, रोहित कुमार, रानी देवी, सरिता पांडेय सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 25.9K views
25.9K views
Click