रिवॉल्वर के दम पर दिनदहाड़े युवती के घर से अपहरण का प्रयास

21762

पहले फेसबुक फ्रेंड बना , फिर करने लगा ब्लैकमेल

कुलपहाड़ ( महोबा )
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुगिरा में सूने घर से बाइक सवार युवकों ने एक युवती को रिवाल्वर की नोक पर अगवा करने की कोशिश की . युवती द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे गांववासियों को देख सभी युवक भाग खड़े हुए . घटना की सूचना कुलपहाड़ कोतवाली में दे दी गई है . मामला पूर्व प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है .
सुगिरा निवासी राम देवी पुत्री ग्यारसी लाल अहिरवार उम्र 19 वर्ष मोहल्ला चमडौरा ने कुलपहाड़ कोतवाली में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि जब वह अपने घर में अकेली थी तभी मंगलवार दोपहर 1:00 बजे 5 मोटरसाइकिल पर सवार एक दर्जन से अधिक युवकों ने उसके घर पर धावा बोल दिया . इनमें बाबू पुत्र मुरलीधर अहिरवार निवासी बरातपहाड़ी कोतवाली महोबा ने रिवाल्वर निकालकर उस को अगवा करने की कोशिश की लेकिन उसके द्वारा चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए . यह देख कर सभी आरोपी अपने बाइक से भाग गए . ग्रामीणों ने उनका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह सभी भागने में सफल रहे . पीड़िता ने बताया की बाबू नाम का लड़का फेसबुक पर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देता है . और पिछले 2 माह से उसे फोन कर परेशान कर रहा है . मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है जो 2 वर्ष पूर्व समाप्त हो गया था . दोनों एक दूसरे से पूर्व परिचित हैं मोहल्ले वालों ने बताया कि 1 दिन पूर्व सोमवार को बाइक से 3 लड़के आये थे और उन्होंने पीड़ित लड़की से बातचीत भी की थी लड़की द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने उन तीनों की पिटाई भी कर दी थी . जिस पर उन्होंने देख लेने की धमकी दी थी . घटना के समय पीड़ित युवती घर में अकेली थी . और परिवार वाले एवं मोहल्ले वाले खेत पर फसल काटने गये थे . दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों में रोष व्याप्त है .

👁 21.8K views
21.8K views
Click