हैंड फ्री लिक्विड सोप तथा वाटर डिस्पेन्सर मशीन की विकसित
राकेश कुमार अग्रवाल
झांसी। झाँसी रेल मंडल के कोचिंग डिपो द्वारा एक अभिनव मशीन तैयार की गई है।
इस मॉडल को हैंड फ्री लिक्विड सोप तथा वाटर डिस्पेन्सर नाम दिया गया है। कोचिंग डिपो में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन पीरियड में खाली समय का सदुपयोग करते हुए यह मशीन विकसित की गई है। यह मशीन कोविड-19 की रोकथाम हेतु बहुत उपयोगी है। मशीन को आंतरिक संसाधनों की सहायता से स्थानीय कर्मचारियों द्वारा निर्मित किया गया है। डिस्पेंसर को सहजता से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें राईट हैण्ड पेडल को दबाने पर लिक्विड सोप निकलता है, तथा राईट हैण्ड पेडल से साबुन को धोने हेतु पानी प्राप्त होता है। इस मशीन के प्रयोग से हाथ धोते समय संक्रमण की संभावना नहीं रहती है। कार्यालय अवधि में बार-बार हाथ धोने के लिए यह मशीन मंडल के सभी विभागों में लगाई जा रही है।