महोबा , रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय कबरई में सोमवार को एमए फाइनल शिक्षा शास्त्र एवं गृह विज्ञान के छात्र छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञान सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राएं इसके माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ने के साथ साथ इंटरनेट के प्रयोग द्वारा अध्ययन में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर आगे बढ़ सके। आज तकनीकी तौर पर मजबूत विद्यार्थी ही आने वाले अत्याधुनिक दौर में अखंड व सशक्त भारत के निर्माता बनेंगे। इस अवसर पर डॉ. आदित्य प्रकाश खरे, कल्याण सिंह, कार्यालय प्रमुख सी.वी. सिंह, मीनाक्षी विश्वकर्मा, शमीना बानो, अनुराधा प्रजापति, कुमारी पूनम सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह, संदीप कुमार बुधौलिया इत्यादि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को टैबलेट का किया गया वितरण
👁 15.8K views
15.8K views
Click


