लखनऊ जा रही बस पेड़ से टकराई, 7 घायल

32939

अयोध्या। जिले की कोतवाली रौनाही थाना के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र बरई खुर्द बरेसर के बीच गोरखपुर से लखनऊ की ओर तीव्र गति से जा रही हैदरगढ़ डिपो की बस पेड़ से टकरा गई।

ओवरटेक करते हुए बस अनियंत्रित हो गयी और पेड़ की टक्कर से आगे से पीछे तक चीरते हुए दो खंडो मे बंट गई। देर शाम हुई इस घटना में बस कंडक्टर सहित सात लोग घायल हो गए हैं। एक महिला यात्री की हालत गंभीर है। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली भिजवाया। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस बाबत मे थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घायल किशोरों के परिजन मवई क्षेत्र तथा महिला सवार गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। घायल के परिजनों को सूचना देकर सुरक्षित सवारियों को अन्य बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

घायलों में अमेठी निवासी कंडक्टर सहदेव सिंह पुत्र संत बख्श सिंह,बस्ती निवासी माधुरी वर्मा पुत्री विद्याराम,रामनगर उत्तराखंड निवासी 10 वर्षीय रोशन, समर पुत्र वसीउल्ला,5 वर्षीय मोहम्मद यासीन पुत्र वकार अहमद को गंभीर तथा तीन को मामूली चोटे आईं हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस सवारों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी रवीश कुमार को दी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 32.9K views
32.9K views
Click