लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिली घायल महिला

33690

सर पर गहरे चोट के निशान,महिला की नहीं हो सकी पहचान

रायबरेली- हरचंदपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह 6:30 बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर छतैया के पास एक अज्ञात महिला बेहोश मिली। नेशनल हाईवे इमरजेंसी टीम ने महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर रज्जन बाबू ने महिला की जांच की। महिला के सर पर चोट के निशान मिले। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महिला अभी भी बेहोशी की हालत में है और कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। वही स्थानीय पुलिस आसपास के इलाके व पड़ोसी जनपदो के पुलिस थानो से भी सम्पर्क कर रही है.

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 33.7K views
33.7K views
Click