लाखों की लागत से बना यूनानी अस्पताल

28546

मौदहा हमीरपुर। लाखों रुपए की लागत से बनाया गया यूनानी अस्पताल के भवन का एक साल से अधिक होने बाद भी हैंड ओवर न होने से अस्पताल अपने निजी भवन में शिफ्ट नहीं हो पा रहा है और अब बिल्डिग जगह जगह से दरारें भी देने लगी है यह सब प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है।

यूनानी चिकित्सालय कस्बे के हैदरिया मोहल्ला में प्राइवेट बिल्डिंग पर लगभग तीन दशकों से अधिक से संचालित है पर अभी तक उसको सरकारी इमारत नसीब नही हो पाई है बताते चले कि कोरोना काल के समय मे कस्बे के अम्बेडकर मोड़ पर एक दो कमरों की एक बिल्डिंग बनकर तैयार हो गयी जिस पर यूनानी चिकित्सालय का बोर्ड भी लगा लिया गया मजे की बात यह है की लगभग 2 वर्ष के करीब इस इमारत का अस्पताल सरकारी दाव पेच के चलते अभी हैंड ओवर नहीं हो सका और धीरे धीरे यह नई इमारत की दीवारें दरारे देने लगी हैं अब देखना यह है कि प्रशासन की नजर कब तक ऐसे अस्पताल तक पहुंच पाएगी
या फिर यह इमारत खण्डर में तपदील हो जाएगी।

👁 28.5K views
28.5K views
Click