महराजगंज रायबरेली , निर्वाचन आयोग ने शनिवार दोपहर लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है तभी से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिसके बाद महराजगंज का प्रशासनिक अमला सड़क पर उतर कर राजनीतिक बैनर, पोस्टर व होर्डिंग को हटाने में जुट गया है।
बताते चले की निर्वाचन आयोग ने शनिवार दोपहर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा के चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। वही आदर्श आचार संहिता लागू होने से नगर पंचायत के कर्मचारीयो द्वारा भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के लगे बैनर,पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया है। वही उपजिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके बाद से क्षेत्र में लगे राजनीतिक बैनर, पोस्टर व होल्डिंग को हटवाया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए की राजनीतिक व सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने से लोग बचे। वही इस दौरान तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकार यादवेंद्र पाल सिंह,अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा, कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम,क्राइम प्रभारी कमलेश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया
👁 13.4K views
13.4K views
Click


