रायबरेली। लौह पुरुष ‘सरदार’ वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाए जाने के बीच मंगलवार को क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में शपथग्रहण आयोजन किया गया।
दिवंगत नेता लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती के अवसर पर स्कूल के बच्चों अध्यापकों व रसोइयों ने देश में एकता अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
संविलियन विद्यालय मोन की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऊषा सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रियासतों के भारत में विलय और एकीकरण में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाले ‘सरदार’ वल्लभभाई पटेल के सम्मान में प्रत्येक भारतीय नागरिक से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का आह्वान किया।
एकता दिवस के मौके पर क्षेत्र के कैर, मोन, मऊ, हलोर, सलेथू सहित सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में एकता दिवस पर छात्रों को शपथ दिलाई गई।
- अशोक यादव एडवोकेट


