ड्राइवर के रिटायर होने पर डीएम ने खुद गाड़ी ड्राइव कर घर छोड़ा

12964

बाँदा—-आज जिलाधिकारी बाँदा के वाहन चालक सेवानिवृत्त हूए है जिन्हें आज जिलाधिकारी कार्यालय में उनका विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी द्वारा अपने सेवा निवृत कर्मचारी को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया व अपने वाहन चालक को स्वयं वाहन चलाकर उन्हें उनके घर पर छोड़ा ।
गौरतलब है कि आज बाँदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल
ने अपने वाहन चालक इम्त्याजुद्दीन खॉ उर्फ मुख्तार को कलेक्ट्रेट सभागार बॉंदा में सेवा निवृत्त होने पर शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), नगर मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर एवं कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्वयं गाडी चलाकर सेवानिवृत्त अपने वाहन चालक इम्त्याजुद्दीन खॉ उर्फ मुख्तार को कलेक्ट्रेट परिसर उनके आवास शान्ती नगर में छोड़ा। रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

👁 13K views
13K views
Click