वीरभूमि एन एस एस के तहत विकसित भारत युवा संसद विषय में हुई भाषण प्रतियोगिता

3733

अंजलि, दीपेश , उमा दत्त, दीक्षा, आशुतोष का हुआ प्रदेश स्तरीय युवा संसद के लिए चयन

महोबा-वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 के तहत आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सीख विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें अंजलि सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दीपेश खरे , उमा दत्त, दीक्षा पाठक व आशुतोष सिंह ने स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय युवा संसद के लिए अपना स्थान बनाया है इस प्रतियोगिता में महोबा जनपद के अनेक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साधना गुप्ता, सभासद नगर पालिका परिषद एवं सदस्य जिला योजना समिति के द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है

आजादी के समय से ही इसमें अनेक उतार-चढ़ाव आए लेकिन भारतीय लोकतंत्र में अपनी यात्रा को सतत जारी रखा तथा वैश्विक परिदृश्य में आज भारत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है यह नया भारत है इसमें विश्व के सर्वाधिक युवा जनसंख्या है। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़ के हिस्सा लेना चाहिए प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राध्यापक डॉ संतोष कुमार पांडे, डॉ अरविंद कुमार, डॉ डीके खरे, डॉ शक्ति सक्सैना, डॉ रामबिहारी पांडे रहे कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रदीप कुमार ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा कि आपातकाल भारतीय इतिहास में एक काला अध्याय है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाइयों के स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

राकेश अग्रवाल रिपोर्ट

👁 3.7K views
3.7K views
Click