रायबरेली – हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी कलावती पत्नी स्वर्ग की श्रीपाल ने एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को देते हुए बताया कि उनकी भूमि संख्या 150,रकबा 131 हैकटेयर ग्राम सिरसा में संक्रमणीय भूमि स्थित है पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी हिस्से की जमीन विपक्षी रीता सिंह पत्नी महेश प्रताप सिंह निवासी सोहलिया थाना हरचंदपूर्, शारदा सिंह पत्नी राघवेंद्र सिंह निवासी दूल्हा राय गाड़ी थाना गुरबक्श गंज को 20’/68फिट बेचने का सौदा किया था पीड़िता ने बताया कि पीड़िता पढ़ी-लिखी नहीं है और विधवा महिला है विपक्षियों द्वारा पीड़िता को रजिस्ट्री ऑफिस में ले जाकर धोखाधड़ी से 68/20 फीट का बैनामा लिख लिया गया। पीड़िता ने बताया कि बैनामा के समय भी पीड़िता को 26/68 फीट की जमीन लिखी गई है क़ो पढ़कर सुनाया गया था पीड़िता ने बताया कि जब इस धोखाधड़ी का पूरे मामले की बात पता चली तो उन्होंने इसकी शिकायत हरचन्दपुर थाने में की लेकिन वहां पर उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई और आज पीड़िता की जमीन पर विपक्षी लोग निर्माण कार्य करवा रहे हैं मना करने पर भी मार पीट पर आमादा हो जाते हैं पीड़िता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहां की वह वृद्ध महिला है और वह विपक्षी लोगों से लड़ नहीं सकती है उसे केवल अपनी जमीन जितनी उसने बेची थी उसके अलावा जो जमीन बाकी विपक्षियों ने धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया है उसे पर रोक लगाई जाए और उसे न्याय दिलाया जाए इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से पूरे मामले को संज्ञान लेते हुए जांच की आदेश राजस्व विभाग को दे दिए हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पूरे मामले पर राजस्व विभाग जिला अधिकारी के निर्देश पर क्या कार्रवाई करता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


