रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी वरिष्ठ संवाददाता
बांदा। सर्व वैश्य चेतना समिति बांदा ने शहर के नये कोतवाल भास्कर मिश्र का स्वागत किया और उनके बांदा शहर कोतवाल बनने पर प्रसन्नता जताई। समिति के मंडल अध्यक्ष रामशरण साहू ने साल उढाकर माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाई। नये कोतवाल को चेतना समिति संगठन का प्रतीक भामाशाह की प्रतिमा भेंटकर बधाई दी गई। समिति के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अंकित साहू, महिला जिलाध्यक्ष रेवती गुप्ता, युवा जिला मंत्री विकास गुप्ता, नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पवन साहू, रूपा गोयल आदि ने भी नये शहर कोतवाल का स्वागत किया।
👁 5.7K views
5.7K views
Click


