शिवगढ़ BRC में 5 दिवसीय FLN प्रशिक्षण जारी

निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रशिक्षण

रायबरेली। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विकासखंड शिवगढ़ के ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय Foundational Literacy and Numeracy (FLN) प्रशिक्षण जारी है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों में बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता विकसित कर उन्हें निपुण बनाना है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम के प्रभावी उपयोग और नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

डायट मेंटर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रभारी एवं संदर्भदाता विनय कुमार मिश्रा तथा एआरपी टीम के सदस्य आशुतोष यादव, रामू, अमरेश कुमार गुप्ता और गोविन्द सिंह शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है। बच्चों को रटने के बजाय समझ आधारित शिक्षण से जोड़ना प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालयों में नई ऊर्जा एवं नवाचार के साथ शिक्षण कार्य करते हुए शिवगढ़ को ‘निपुण ब्लॉक’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

👁 994 views
994 views
Click