राठ(हमीरपुर)कस्बे के एक मोहल्ले में एक शोहदे ने एक युवती से फोन नंबर मांग अभद्रता कर दी। पीड़ित युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसे आये दिन परेशान करता है। आरोप लगाया कि शनिवार को युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और फोन नंबर मांगने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक उसके साथ धमकी देते हुए अभद्रता करने लगा। एसआई रामकिशन ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
एम डी प्रजापति रिपोर्ट
👁 21.9K views
21.9K views
Click


