महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भव्य व आकर्षक तरीके से भगवान श्री कृष्ण की लीला प्रस्तुत की, श्री कृष्ण व राधा के रूप में सजे बच्चे बहुत ही आकर्षक लग रहे थे, तथा विभिन्न झांकियों के माध्यम से श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन बहुत ही मनमोहक था।
साथ ही बच्चों ने श्री कृष्ण के गीतों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया, जिनमें प्रमुख छात्र आर्यन,सम्यक ,राम, नूर, आकृति, अनुष्काआर्य,प्रभांशी,आयुषी ,कृति ,अर्चिता परिधि आदि थे।
विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव द्वारा लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की गई। राजीव सिंह ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत कराया उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से हमें सीखना चाहिए कि किस तरह से हर परिस्थिति का सामना करें।
श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देकर आत्मा, परमात्मा ,योग ,कर्म की व्याख्या की साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा कर्म होता है तथा हमें सदा सत्य का साथ देना चाहिए तत्पश्चात उन्होंने सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार,नवीन श्रीवास्तव,हरिवेश कुमार ,विभव मिश्रा ,ब्रिजराज यादव, डी डी शर्मा तथा दिव्यांशी मिश्रा, सुनीता तिवारी,राधा मिश्रा,मंजिली अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
- अशोक यादव एडवोकेट