श्रीरामजन्म भूमि निधि समर्पण का शुभारंभ

23044

रिपोर्ट- Sandeep kumar

लालगंज (रायबरेली)! श्री राम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण की तैयारी जोरों पर है, जिसके तहत निधि समर्पण कार्यक्रम की शुरुआत रायबरेली के तेजगांव से दानवीर पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह के निवास से की जाएगी!जानकारी देते हुए केएनडीसी की प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य व सभासद राघवेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि दिनांक 15 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को तेजगांव स्थित आवास पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण का शुभारम्भ किया जा रहा है।जिसमें बैसवारा के पूर्वजों की स्मृति में श्री रामलला विराजमान के चरणों में एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये (1,11,11,111) की धनराशि अर्पित करने का संकल्प पूर्ण होगा।

👁 23K views
23K views
Click