संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने की आत्महत्या

15004

रिपोर्ट – विमल मौर्य

गदागंज (रायबरेली) -गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे माफी कोरौली बुदकर में एक 35 वर्षीय 3 बच्चों की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे माफी कुरौली बुधकर की रहने वाली 35 वर्षीय सुनीता के पति की मृत्यु विगत 5 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी। तब से मृतका सुनीता मानसिक तनाव में रहती थी। वहीं ग्रामीण का कहना है कि मृतका का उसके बहनोई से कुछ अफेयर था। कल शाम को ही वह अपने बहनोई के साथ वापस अपने घर आई थी और उसकी बहन आकर अपने पति को लेकर चली गई और रात ही में सुनीता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सुबह जब पड़ोसियों को पता चला तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का अपने पीछे 3 बच्चे छोड़ कर गई है जिन की परवरिश करने वाला अब कोई नहीं। गदागंज थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

👁 15K views
15K views
Click