संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियो में मिला नवजात शिशु का शव

22078

(रायबरेली)
विकास क्षेत्र मुंशीगंज के शहीद स्मारक के निकट झाड़ियो के पास उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब मातृ वत्सलता और मानवता तार-तार करते हुए अज्ञात लोगों ने नवजात शिशु को फेककर मौके से फरार हो गए शिशु के शव को जब स्थानीय लोगो ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह पिछले कई घंटों से पड़ा था देखने वालों का दिल दहल गया कि अगर ऐसी संतानों को सड़क के किनारे फेंक ही देना है तो इस तरह के प्रेम संबंध या संतानोत्पत्ति करने का क्या फायदा जिसका अंत इस तरह हो फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ हैं। वही पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 22.1K views
22.1K views
Click