संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई आग, हालत गम्भीर

19244

डलमऊ रायबरेली

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने आज सुबह अपने को कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जब परिजनों ने चीख पुकार सुनी तो दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। गम्भीर हालत में महिला को इलाज के लिए डलमऊ सीएचसी ले जाया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार कीर्ती पत्नी रिंकू 23 निवासी घुरवारा शुक्रवार को ससुराल से मायके आई थी आज सुबह कीर्ती ने अपने को कमरे में बंद कर लिया और केरोसिन डालकर आग लगा ली चीख पुकार सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे गम्भीर अवस्था मे इलाज के लिए सीएचसी डलमऊ ले गए वही परिजनो का कहना था कि शादी के बाद से लगातार कीर्ति को दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवती का इलाज चल रहा हैं

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 19.2K views
19.2K views
Click